दिल्ली में व्हॉइस ऑफ मीडिया (रेडिओ विंग) की राष्ट्रीय बैठक संपन्न

दिल्ली में व्हॉइस ऑफ मीडिया (रेडिओ विंग) की राष्ट्रीय बैठक संपन्न

दिल्ली, १५ फरवरी :- व्हॉइस ऑफ मीडिया (रेडिओ विंग) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमोल देशमुख के नेतृत्व मे २५ राज्य के प्रदेशाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ इंडिया इंटरनॅशनल सेंटर, नई दिल्ली में १४ फरवरी को बैठक संपन्न हुई. इस बैठक मे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिसा, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, तामिळनाडू, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब, झारखंड आदी राज्यो के प्रदेशाध्यक्ष उपस्थित थे.

उपस्थित अन्य सदस्यों को अमोल देशमुख ने व्हॉइस ऑफ मीडिया के बारेमे जानकारी दी तथा अपने अपने राज्योके जिलाध्यक्ष नियुक्त करणे को कहा. मधू पंडित, प्रदेशाध्यक्ष बिहार ने कहा की, आपके मार्गदर्शन मे जल्द ही बिहार राज्य के रेडिओ केंद्रो को एकत्रित कर राज्य अधिवेशन लिया जायेगा. इरफान सय्यद, प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

error: Content is protected !!